फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदर्शन, जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी ने जताया विरोध

Alka Tyagi Updated Thu, 07 May 2026 09:25 PM IST

चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को श्रीनगर में जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पीपल चौरी से शुरू हुई रैली गणेश बाजार होते हुए गोला पार्क पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। गोला पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत की पीड़िता अपने वृद्ध पिता के साथ रहती थी और इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता और प्रभाव के कारण कई मामलों में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों में न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें