फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बायो गोबर गैस प्लांट अंतिम चरण में पहुंचा

अलका त्यागी Updated Mon, 29 Dec 2025 04:48 PM IST

यह परियोजना हेमु हरित एनर्जी मिशन उत्तराखंड के तहत यूसीडीएफ और केईसी एग्रेटेक के संयुक्त उद्यम से तैयार की जा रही है, जो श्रीनगर क्षेत्र में अपनी तरह की पहली और एकमात्र पहल है। प्लांट शुरू होते ही रोजाना तीन टन गोबर से करीब 500 किलोग्राम बायो गैस तैयार होगी। इसके लिए आसपास के गांवों की दुग्ध समितियों के साथ-साथ श्रीनगर और कीर्तिनगर की गोशालाओं से गोबर एकत्र किया जाएगा। गोबर देने वाले किसानों और गो शालाओं को दो रुपये प्रति किलो का भुगतान किया जाएगा, जिससे ग्रामीण आय को सीधा लाभ मिलेगा। केईसी एग्रेटेक के सीनियर इंजीनियर सचिन बिष्ट और अरविंद ने बताया कि अब तक जिसे लोग बेकार समझकर सड़कों और खेतों में फेंक देते थे, वही गोबर अब ऊर्जा, खाद और रोजगार तीनों देगा। गोबर संग्रहण से लेकर प्लांट संचालन तक स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें