फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नव वर्ष के जश्न के लिए नैनीताल पहुंचने लगे पर्यटक

हीरा मेहरा Updated Sun, 28 Dec 2025 06:07 PM IST

नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में सैलानी आने लगे है। शनिवार को अधिकांश होटल व होम स्टे के कमरे पैक रहे। बता दें शनिवार की सुबह से ही नैनीताल में सैलानियों का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। विभिन्न प्रांतों से पहुंचे सैलानियों ने प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक चिड़ियाघर, कालाढूंगी मोटर मार्ग पर सरिताताल के जंगल में स्थापित वाटरफाल, हिमालयन बाटनिकल गार्डन, सूखाताल स्थित केव गार्डन और बारापत्थर से टिफिन टॉप तक घुड़सवारी का आनंद लिया। अधिकांश सैलानियों ने कहा कि वह नव वर्ष के जश्न को नैनीताल पहुंचे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि नव वर्ष में सैलानियों की आमद में वृद्धि होने की संभावना है। चार जनवरी तक पर्यटकों की आमद रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें