फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पर्यटकों की बढ़ी संख्या के चलते नैनीताल में यातायात प्लान लागू

हीरा मेहरा Updated Sun, 28 Dec 2025 05:57 PM IST

थर्टीफस्ट से पहले ही सप्ताहंत में नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। वाहनों की संख्या बढ़ने और पार्किंग स्थल पैक होने पर पुलिस ने यातायात प्लान लागू कर दिया है। बिना पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोकना शुरू कर दिया है। जहां से पर्यटकों को शटल से नैनीताल भेजा जा रहा है। बता दें कि सप्ताहंत पर शनिवार को नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई। जिसके चलते पार्किंग स्थल सुबह से पैक होने लगे। वहीं सड़कों पर वाहनों की कतार लगने लगी। जिसको देखते हुए पुलिस ने पूर्व से जारी यातायात प्लान लागू कर दिया। पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर नारायण नगर और हल्द्वानी रोड पर रूसी बाइपास अस्थाई पार्किंग स्थलों पर पर्यटकों के वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। जहां से पार्किंग वाले होटलों में पूर्व से बुकिंग होने के बाद ही पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया। जिससे बाद शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। नैनीताल में पार्किंग स्थल पैक होने के बाद अस्थाई पार्किंग स्थलों नारायण नगर और रूसी बाइपास में वाहनों की कतार लगी रही। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि यातायात प्लान लागू कर दिया है। शहर में पार्किंग स्थल पैक होने के बाद बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोका गया है। जहां से पर्यटकों को शटल से नैनीताल भेजा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें