फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

गायत्री जोशी Updated Sat, 04 Apr 2026 03:47 PM IST

नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत मॉल रोड, तल्लीताल और मल्लीताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी, स्कूटी और बाइक चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान उन टैक्सी बाइकों को भी निशाना बनाया गया जो बिना वैध अनुमति के प्रतिबंधित मॉल रोड पर चल रही थीं। बता दें शहर में केवल 2017 से पहले के परमिट वाली टैक्सी बाइकों को ही संचालन की अनुमति है। नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें