एनटीजी और डीएसए ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट के तहत मल्लीताल खेल मैदान में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को नैनीताल फ्लैट्स और हाईकोर्ट ऑफिशियल के बीच खेला गया। नैनीताल फ्लैट्स ने लगातार दो सेटों में जीत दर्ज कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या एवं विशिष्ट अतिथि कविता गंगोला, गोपाल रावत, लोकेश जोशी, दया किशन पोखरिया, अनिल गाड़िया ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच नैनीताल फ्लैट्स के रोहित कुमार और मैन ऑफ द टूर्नामेंट डीएसबी के तेजस रहे। खीमराज देऊपा की ओर से पिता शहीद दर्पण सिंह देऊपा की याद में दोनों पुरस्कार भेंट किए गए। रेफरी मोहन कोरंगा, पूरन बिष्ट, मनोज वर्मा तथा स्कोरर मदन बिष्ट रहे। इस दौरान वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, अरविंद पडियार, खजान डंगवाल, आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मोहित लाल साह, लाल सिंह बिष्ट, मोहित रौतेला, चंद्र लाल साह, मुकेश साह, मनोज बिष्ट, नीरज आदि रहे।