हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर तनाव बढ़ गया है। पुलिस की ओर से रैली में आने वाली वाहनों को रोके जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करण मेहरा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने धरना शुरू कर दिया है। नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।