फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा, आबादी क्षेत्र में पहुंचा

रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:49 AM IST

लालढांग चिड़ियापुर रेंज के कोटावाली सेक्शन के कटेबढ़ गांव में हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी का बच्चा आ गया। गांव के लोग हाथी के बच्चे को आबादी से बाहर करने लगे लेकिन बच्चा पास ही गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना देने पर कोटावाली सेक्शन अधिकारी गौतम राठौड़ टीम सहित मौके पर पहुंचकर हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से बाहर करने की घंटों तक कोशिश करते रहे। घंटों बाद हाथी का बच्चा गन्ने के खेत से बाहर निकला और धीरे धीरे बच्चे को आबादी से बाहर ले गए और जंगल की ओर ले जा कर छोड़ दिया।हाथी के बच्चे को देखने के लिए भारी हुजूम इकठ्ठा हो गया। वीडियो बनाने वालो की भीड़ रही हैं।सेक्शन अधिकारी गौतम राठौड़ ने बताया कि सवेरे साढ़े छ बजे के आसपास कटेबढ़ गांव में हाथी बच्चे होने की सूचना मिली सूचना पर मौके पर टीम सहित पहुंच कर हाथी के बच्चे को गन्ने के खेत से निकाल कर लगभग दस बजे जंगल की ओर खदेड़ दिया।हाथी के बच्चे की उम्र लगभग चार वर्ष का नर हाथी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें