रुड़की में सोलानी नदी से एक मगरमच्छ का बच्चा सड़क के किनारे पहुंच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रुड़की से होकर गुजर रही सोलानी नदी से दोपहर दो बजे के बाद मगरमच्छ एक बच्चा निकलकर सड़क के किनारे आ गया। इस दौरान वहां गंगनहर में लोगों पानी में डूबने से बचाने के लिए मशहूर जलवीर मोनू पहुंच गया और उसने बच्चे को काबू में किया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।