फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना चंपावत में चयन ट्रायल संपन्न

अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 10:31 PM IST

चंपावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद स्तरीय बालक वर्ग के चयन ट्रायल में आठ से 14 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। सुबह हल्की बारिश के बीच बच्चों और अभिभावक तय से गोरलचौड़ खेल मैदान पहुंच गए थे। जनपद के चार विकास खंडों, चार नगरपालिकाओं और दो नगर पंचायत के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए जोर लगाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, जल संस्थान, नगर निकाय आदि विभागों के सहयोग से कराई जा रही है। शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयक, ब्लॉक खेल समन्वयक, सहायक व्यायाम अध्यापकों और खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने सहयोग दिया। बाइट- प्रदीप बोहरा, जिला खेल समन्वयक चंपावत।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें