फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharali: राजकीय इंटर कॉलेज में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

अलका त्यागी Updated Sun, 28 Dec 2025 08:48 PM IST

ग्राम स्वराज अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज lolti में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों का 5 दिवसीय आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ हो गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन सहायक पंचायत विकास अधिकारी नरेश चंदोला और मास्टर ट्रेनर डॉ सुभाष पुरोहित ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत गंगा सिंह गुसाई ने बताया कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जहां एक ओर पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता विकास होगा वहीं उन्हें गांव के विकास के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुभाष पुरोहित ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को आधारभूत जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण विकास की योजनाओं का किस प्रकार क्रियान्वयन किया जाएगा साथ ही एक आदर्श गांव में उपलब्ध जन सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 9 ग्राम पंचायत ग्वालदम, कस्बीनगर, थाला, सुनाऊं मल्ला,तलवाड़ी स्टेट, तुंगेश्वर, मॉल बाजवाड़,लोलटी गांव शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें