वन विश्राम गृह थराली में प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि और जन सरोकारों से जुड़े पत्रकार और लेखक शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य हरीश सोलियाल ने कहा कि होली उत्साह और उल्लास का त्योहार है। हमें आज के दिन से ही बुराइयों को त्याग कर अच्छाई के मार्ग को चलना चाहिए। होली पर हमें नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। प्रेस क्लब थराली के राकेश सती और सचिव संजय कंडारी से सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने कहा कि प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है।