डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण में बीए, बीएससी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परीणाम में कई छात्र-छात्राओं को अनुर्तीण किए जाने पर भारी आक्रोश देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने श्री देव सुमन परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के मुख्य गेट पर छात्र-छात्राओं ने पुतला फूंकते हुए छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं की परेशानी का सबब बन रही है। विश्वविद्यालयों की ओर से जारी किए गए परिणाम में 70 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं अनुर्तीण किए गए। जो कि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की लचर कार्यप्रणाली का दर्शाता है।