फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पोखरी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 08:19 PM IST

पोखरी। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशानुसार तथा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में थाना पोखरी पुलिस ने विशालखाल और चमसील में वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर कुशलक्षेम पूछी। पुलिस ने बुजुर्गों को किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार, आर्थिक शोषण अथवा अन्य समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।इस दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को डायल 112 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एकीकृत आपातकालीन नंबर है। आवश्यकता पड़ने पर 112 पर कॉल कर पुलिस, चिकित्सा और अग्निशमन सेवाओं की सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, संदिग्ध लिंक अथवा ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की गई। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें