कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला समाज कल्याण विभाग चमोली एवं नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओ को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान जहर की राह जागरूकता फिल्म दिखाई गई और छात्र - छात्राओ को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।