फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली-देवाल-वाण हाईवे समेत 15 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

Renu Saklani Updated Wed, 29 Jul 2026 10:40 AM IST

मंगलवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही, जिससे क्षेत्र के नाले और गदेरे उफान पर आ गए। ग्वाल्दम और आसपास के इलाकों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने से थराली-देवाल-वाण स्टेट हाईवे ऊनी बगड़, गमली गाड़ और किमी-26 पर बंद हो गया, जिससे कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। ऊनी बगड़ में लगातार पत्थर गिरने के कारण पैदल आवाजाही भी रोक दी गई है। वहीं, सोल क्षेत्र के 16 गांवों को जोड़ने वाला थराली-डूंगरी मोटर मार्ग पांच स्थानों पर बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी का संपर्क कट गया है। थराली-कुराड़-पार्था, सौगांव-जूनीधार, देवाल-घेस, देवाल-खेता समेत कुल 15 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए लोनिवि की जेसीबी मशीनें जुटी हुई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें