फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडिन कफ सिरप प्रकरण में फरार प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू के घर बजी डुगडुगी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 10:25 PM IST

कोडिन कफ सिरप प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मड़ौली/महमूरगंज स्थित उसके आवास पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, जहां विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नोटिस चस्पा किया गया। मुनादी के जरिए आसपास के लोगों को भी सूचित किया गया कि आरोपी निर्धारित समय में न्यायालय में उपस्थित हो, अन्यथा उसके खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है, ताकि आरोपी को समक्ष उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें