फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विज्ञान भारती के अधिवेशन में शामिल हुए सीएम योगी, कही ये बात

Pragati Chand Updated Sat, 13 Jun 2026 11:47 AM IST

बीएचयू में शनिवार यानी आज से विज्ञान भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि विज्ञान भारती का सातवां अधिवेशन आयोजित हो रहा है। 1300 से अधिक प्रतियोगियों ने अब तक कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए अपना पंजीकरण भी किया है। यह हिंदू विश्वविद्यालय है, इसकी स्थापना के पीछे का उद्देश्य ही ज्ञान- विज्ञान के ऐसी धारा के रूप में काशी को उसकी पहचान दिलाना है, जिसके लिए हमारी काशी जानी जाती थी और यह सातवां अधिवेशन उस कार्यक्रम की एक नई श्रृंखला का हिस्सा है। विज्ञान भारती को बीएचयू में इस कार्यक्रम के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। साथ ही प्रशासन को जिन्होंने इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहमति भी और उसमें सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की है। इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें