राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा संवाद न्यूज एजेंसी सुल्तानपुर: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। यात्रा डाकखाना चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा और दीवानी चौराहा होते हुए सीताकुंड घाट स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।