फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सूखी लकड़ियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 02:49 PM IST

जिले में पड़ रहीं भीषण गर्मी के साथ अनपरा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़े हुए लोड के कारण ट्रिपिंग, ओवरलोड और फाल्ट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रविवार की भोर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। बिजली निगम के कर्मी अभिषेक पांडेय ने बताया कि अत्यधिक लोड की वजह से जम्फर उड़ना, तारों का गर्म होकर शॉर्ट सर्किट करना और ट्रांसफार्मरों का ओवरहीट होकर ट्रिप करना आम समस्या बन गई है। कई बार देर रात तक कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने में जुटना पड़ रहा है, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पा रही है। रविवार को तड़के करीब चार बजे अनपरा नगर के आदर्श नगर वार्ड-14 स्थित शिव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकलने लगी। ट्रांसफार्मर के पास रखी सूखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास की केबल जलकर राख हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय लोग बाहर निकले तो ट्रांसफार्मर के पास आग लगी देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना देने के साथ पानी डालकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शिव मंदिर परिसर में कई वाहन खड़े थे। समय रहते आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें