जिले के नगरीय निकाय व नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को संभव दिवस पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें साफ-सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल समेत अन्य 15 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। सुनवाई के क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 2, ओबरा में 4, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 3 शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश व्यवस्था से संबंधित रहीं, जिनका निस्तारण कराया गया। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर में पेयजल और नाली की सफाई समय सीमा में पूर्ण कराने का निदेश दिया। कहा कि समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में नगर निकायों के सदस्य एवं सभासद अनवर अली, मनोज चौबे समेत नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।