फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से नाराज समूह सखियों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Apr 2026 09:08 PM IST

घोरावल ब्लॉक क्षेत्र के शाहगंज क्लस्टर अंतर्गत कार्यरत करीब 30 समूह सखियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की। समूह सखियों का आरोप है कि समूह को मिलने वाले धन में अनियमितता की जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें बहुत कम राशि दी जाती है। पिछले चार वर्षों से मानदेय और ड्राई राशन भी नहीं मिला है। मानदेय की मांग करने पर उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जा रही है। सखियों ने बताया कि कई महिलाएं पांच-पांच वर्षों से कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक मानदेय नहीं मिला। चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यालय पर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी। प्रदर्शन में सोनी, श्यामा, सुनीता, कौशल्या, संतरा, श्वेता, सीता, दुर्गावती, मोनिका, राजकुमारी सहित अन्य सखियां मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें