फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Apr 2026 09:08 PM IST

मिशन शक्ति के तहत बढ़ौली चौक और मेन चौक पर बृहस्पतिवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके जरिए आधी आबादी का महत्व समझाते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील बिदुओं पर दी गई नाटक की प्रस्तुति लोगों के जेहन को झकझोर देने वाली रही। चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला पुलिस के सहयोग से आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। रानी, आरुषि, अदिति, उजमा, नंदिनी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील बिंदु पर नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को बेटियों के बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा, अमन सोनकर, रवींद्र सोनकर, इंटर कॉलेज से शिक्षिका डॉ. मंजू सिंह, शिवमणि, विनीत कुमार पांडेय ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें