पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के अवसर पर जिले में कांवड़ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कांवड़ियों के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रीनको यूपी-01 आईआरईपी प्राइवेट लिमिटेड, झरिया अनंत ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू एनर्जी पीएसपी सिक्स लिमिटेड जैसे औद्योगिक समूह भी आगे आए हैं। इन समूहों ने कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे और जलपान शिविरों का आयोजन किया है।