सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना बुधवार को हुई। दोपहर बाद जारी परिणाम में अध्यक्ष पद पर अशोक प्रसाद श्रीवास्तव विजेता घोषित हुए। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई। महामंत्री पद पर योगेश कुमार द्विवेदी निर्वाचित हुए। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी और जश्न मनाया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मंगलवार को बार सभागार में मतदान हुआ था। कुल 925 में से 826 मतदाताओं ने वोट दिया था। बुधवार की सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह की देखरेख में मतों की गणना शुरू हुई। नौ चरणों में शाम साढ़े चार बजे तक मतगणना चला। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 294 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमनाथ द्विवेदी से 89 मतों से विजयी घोषित किए गए। हेमनाथ द्विवेदी को 205 मत, शेषनारायण दीक्षित को 184 मत, रमेश प्रसाद चौबे को 112 मत, उमेश कुमार मिश्र को 19 मत एवं लालता प्रसाद पांडेय को पांच मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर दो मत नोटा और पांच मत निरस्त किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद प्रसाद मिश्र 405 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अजय कुमार द्विवेदी से 30 मत से विजयी हुए। महामंत्री पद के त्रिकोणीय लड़ाई में योगेश कुमार द्विवेदी कुल 343 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार सिंहल से 67 मतों से विजयी घोषित हुए। अरुण कुमार सिंहल को 276 मत, प्रभात कुमार मिश्र को 170 मत, सुरेश कुमार पाठक को 18 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 13 मत नोटा और 6 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर बंशीधर पांडेय 416 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार सिंह से 175 मतों से जीते। प्रदीप कुमार सिंह को 241 मत, सुधि नारायण देव पांडेय को 136 मत प्राप्त हुआ। मतगणना में विनोद कुमार शुक्ल, आनंद कुमार ओझा, विमल प्रकाश शुक्ल एवं अनिरुद्ध सोनी शामिल रहे।