फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमरियागंज में निकली एकता पद यात्रा, राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंजा नगर

रोहित सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 04:17 PM IST

डुमरियागंज नगर पंचायत में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी के तहत एकता पद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।पूरे नगर में राष्ट्रप्रेम और एकता का माहौल दिखाई दिया। यात्रा के आरम्भ से समापन तक ‘सरदार पटेल अमर रहें’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एकता पद यात्रा का शुभारंभ शाहपुर स्थित हिंदू भवन से हुआ। यात्रा शाहपुर चौराहा,राप्ती नदी, खीरा मंडी, मंदिर चौराहा और बैदौला चौराहा होते हुए भटंगवा शिव मंदिर पहुंची, जहां एकता सभा के साथ इसका समापन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें