नीट परीक्षा में पुलिस भर्ती परीक्षा के तरीके से अभ्यर्थियों के लिए किराया आधा कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग रूटों पर बस चलाने के लिए तैयारी शुरू करदी है। 2021 जून को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद अभ्यर्थी 50प्रतिशत किराए पर यात्रा कर सकेंगे। यह जानकारी रोडवेज एआरएम बीके गंगवार ने दी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह एडमिट कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकते हैं।