बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक 47 मरीजों का इलाज किया गया। डा. एससी शर्मा ने बताया कि मेले में सर्दी-जुकाम, पेट दर्द व दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहीं और मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया।