फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 04:48 PM IST

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज किए जाने व रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में शाहजहांपुर के जलालाबाद में सपा ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। डाक बंगला से जुलूस की शक्ल में धरना-प्रदर्शन के लिए तहसील जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी नोंकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता व सीओ दीपक सिंह को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ज्योत्सना कश्यप, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता,नगर अध्यक्ष अल्हागंज अबरार खां, ब्लॉक अध्यक्ष अवनेश यादव, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा दीपक यादव, अमन पांडेय, रामदास राठौर व अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें