जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश व प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि 2026-27 का बजट कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया जाने वाला पहला बजट मोदी सरकार की उस स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है, जिसमें दुविधा के स्थान पर निर्णय, शब्दाडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन-कल्याण को प्रधानता दी गई है।