फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शटर तोड़कर कारों की दुकान में घुसे दो ट्रक, लाखों का नुकसान

Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Mar 2026 12:17 PM IST

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों की दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गए। हादसे में दुकान के अंदर खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक देहरादून की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठे और ट्रक सड़क किनारे स्थित अमित मोटर्स के शटर को तोड़ते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसे। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अंदर खड़ी कारें ट्रकों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान में रखे अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय दुकान के अंदर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस समय दुकान खुली होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें