बेहट के जनता इंटर कॉलेज के अध्यापक द्वारा भगवान शिव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पंडित संजय प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में हिंदू समाज के लोगों ने कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरनारत लोग आरोपी अध्यापक को बर्खास्त और गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।