{"_id":"67acd4db226ee74b80062102","slug":"video-encounter-between-police-and-criminals-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश घायल; अवैध तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश घायल; अवैध तमंचा बरामद
नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-57 से सेक्टर-54 चौकी की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। तभी खोड़ा कॉलोनी की तरफ से सेक्टर-54 की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आ रहे थे। संदिग्ध होने पर रुकने का इशारा किया। बाइक सवार दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान अमन पाल पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी राजवीर कॉलोनी, थाना गाजीपुर, दिल्ली उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान राज चौहान पुत्र रामकुमार चौहान निवासी मयूर विहार फेस-3, थाना मयूर विहार दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।