फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सपा नेता माता प्रसाद पांडे का BJP पर हमला, बोले-भाजपा ब्राह्मण विरोधी और पूंजीपतियों की पार्टी

Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Apr 2026 01:59 PM IST

बागपत जनपद के सिगोली तगा गांव स्थित शाकंभरी मंदिर में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां 108 रामायण और सुंदरकांड के 108 अखंड पाठ कराए गए। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिपक्ष नेता Mata Prasad Pandey भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के लिए पहुंचे। इस दौरान गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में माता प्रसाद पांडे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मण विरोधी पार्टी है और यह गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की पार्टी बनकर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में ब्राह्मण समाज पर सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें