फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को बांटी गईं ट्राईसाइकिल

गीतेश सक्सेना Updated Tue, 18 Aug 2026 07:49 PM IST

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को पीलीभीत के जिला अस्पताल परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के शुभारंभ की जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे दिव्यांगजनों को आवागमन और दैनिक कार्यों में सहूलियत मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य समेत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें