मिर्जापुर के पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस आयोजित हुआ। किसानों ने बीज, खाद और सिंचाई के लिए पानी की समस्या उठाई। सीडीओ विशाल कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए और किसानों को समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।