मेरठ। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर के सेमीनार हॉल में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिको को संचालित योजनाओं का वृहद् हितलाभ वितरण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल रहे। विहान बालिका विद्यालय की छात्राओं ने वंदना पर प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके उपरांत सेव वाटर थीम पर एक नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों को बुलाकर सम्मानित किया गया। वहीं, करीब 600 लाभार्थियों को 4 करोड़ 14 लाख 72 हजार रुपए की धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण गोविल को उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रमिकों को उनके अधिकार और योजनाओं के बारे बताया। इस मौके पर परियोजना निदेशक सुनील कुमार सिंह, श्रम परिवर्तन अधिकारी शशिकांत पाण्डेय का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मुख्य अतिथि ने विहान बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना की।