फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के दीपांकर सक्सैना ‘OKTA Identity 25’ सूची में शामिल, आईटी व साइबर सुरक्षा क्षेत्र में वैश्विक पहचान

Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 05:42 PM IST

मेरठ। शहर के लिए गर्व की बात है कि मेरठ के मूल निवासी दीपांकर सक्सैना को आईटी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रतिष्ठित “OKTA Identity25” सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में दुनिया के शीर्ष 25 आईटी लीडर्स और विशेषज्ञों को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने डिजिटल पहचान और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय वैश्विक योगदान दिया हो। यह सूची अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर में जारी की गई। इस अवसर पर सूची में शामिल सभी वैश्विक आईटी विशेषज्ञों के सम्मान में उनका वीडियो भी टाइम्स स्क्वायर की बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। दीपांकर सक्सैना की इस उपलब्धि से मेरठ शहर में खुशी का माहौल है। उनके पिता डॉ. अमरीश सक्सैना एक चार्टर्ड इंजीनियर और अप्रूव्ड वैल्यूअर हैं, जो उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद से अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता डॉ. साधना सक्सैना शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। इस उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. अमरीश सक्सैना ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के साथ-साथ मेरठ शहर के लिए भी बेहद गर्व का क्षण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें