मेरठ के शास्त्री नगर डी ब्लॉक में स्थित कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य गीता अग्रवाल ने विद्या की देवी मां सरस्वती के समष दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में पायल अग्रवाल रहीं। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता साधना रस्तोगी ने की. इसके अलावा मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज व देश की उन्नति व विकास भारत के संकल्प को साकार करने के लिए माता और बहनों को अपना योगदान देना चाहिए।