फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया मेरठ ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण

Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 11:53 AM IST

एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू (सेना मेडल) ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी स्टाफ से मुलाकात की और बाद में 71 यूपी बटालियन एनसीसी पहुंचे। एनसीसी अधिकारी डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मेरठ, मवाना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लगभग 500 कैडेट्स ने भाग लिया, जिन्हें एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इनडोर शूटिंग क्लब के बारे में भी जानकारी हासिल की। अपने संबोधन में मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को चुनौतियों का सामना करना सिखाता है। यह केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में टीम भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी सामाजिक सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ कैडेट्स में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना विकसित करता है, जो उनके भविष्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे एनसीसी के कठिन प्रशिक्षण और नेतृत्व के बल पर समाज को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि युवाओं से ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है और एनसीसी दुनिया के सबसे बड़े युवा संगठनों में से एक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के ध्येय वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ के माध्यम से कैडेट्स समाज और राष्ट्र निर्माण में लगातार योगदान दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें