मेरठ। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगमपुल चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कई संदिग्ध वाहनों को रोका और उनकी गहनता से चेकिंग की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। नकली नंबर प्लेट लगी बाईकों और पटाखें फोड़ने वाली बुलेट को भी रोका गया और उनके चालान किए गए। इसके साथ ब्लैक फिल्म लगी और उत्तर प्रदेश सरकार का स्टीकर लगी गाड़ियों को भी रोककर चेकिंग की गई और उनके स्टीकर उतरवाए गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है।