फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना तहसील में भाकियू अराजनैतिक ने बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती पर किया यज्ञ

प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:24 PM IST

मेरठ। सरधना तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी एकत्रित हुए और किसान मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती यज्ञ के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव भगवानपुर के अध्यक्ष राजू चौधरी जबकि संचालन अमित चौधरी छबड़िया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद विधिवत यज्ञ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा टिकैत के जीवन संघर्ष, किसानों के हितों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक आंदोलनों और साहसिक नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही, उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कालू प्रधान, कुश चौधरी, छोटू, अभिलाष हुड्डा, नीरज राठी, कपिल पुनिया, भोला चौधरी, जुलकर नैन, विशू मलिक, अंकित प्रधान, विकुल चौधरी, पवन, अजय प्रधान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें