फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जातियों को बांटने नहीं, समान अधिकार दिलाने का कर रहा हूं काम : अतुल प्रधान

Pratyush Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST

मेरठ। समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जातियों में बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लड़ रही है। कार्यक्रम में 251 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। वो अतुल प्रधान ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाने की शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की, जबकि भाजपा ने आज तक उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई। अतुल प्रधान ने कहा कि फूलन देवी ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों के बाद हथियार उठाए थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें गरीब परिवार में लड़की के रूप में जन्म मिला और उनकी इच्छा थी कि अगले जन्म में ईश्वर उन्हें जानवर बना दे, लेकिन गरीब परिवार में लड़की का जन्म न दे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कभी भी फूलन देवी की पुण्यतिथि नहीं मनाएगी। शिक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए अतुल प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर कहा कि सरकार पर बढ़ा दबाव विद्यार्थियों और युवाओं की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब युवा संगठित होकर अपनी आवाज उठाते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी एकजुटता का नतीजा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। साथ ही सभी वर्गों को बराबरी का सम्मान और अवसर दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। अध्यक्षता मोतीलाल व संचालन विजयपाल ने किया। इस दौरान अनिल, कमल, जयपाल, महेश, धीरेन्द्र, निरंजन, मामचंद, हरिओम, दिनेश, जयवीर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें