फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चों की जान से खिलवाड़...आंगनबाड़ी केंद्र में बांटा कीड़े वाला बदबूदार पोषाहार

अरुन पाराशर Updated Mon, 12 Jan 2026 10:51 PM IST

मथुरा के साैंख में ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के गांव नगला अक्खा के आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को बच्चों को बांटे गए दलिये में घुन लगा था, जबकि दाल में कीड़े बजबजा रहे थे। पोषाहार के पैकेट खोलते ही उन्हें कीड़े रेंगते नजर आए। इस पर बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा किया। नगला अक्खा में सोमवार सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी ने आंगनबाड़ी में आए बच्चों व उनकी माताओं को पोषाहार के पैकेट वितरित किए। इसमें चने की दाल और दलिये में कीड़े और घुन लगे हुए थे। पैकेटों को खोला गया तो पोषाहार में कीड़े रेंगने लगे। यह देखकर बच्चों की माताओं ने पोषाहार लेने से इंकार कर दिया। पोषाहार लेने पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पिछले तीन माह से पोषाहार बांटा ही नहीं था। जब पोषाहार देने के लिए कहा गया तो सोमवार को सड़ा हुआ पोषाहार बांट दिया। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अगर धोखे में कोई बच्चा यह पोषाहार खा लेता तो बीमार पड़ जाता। बच्चों के अभिभावकों ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सड़े हुए पोषाहार के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी का कहना है कि पिछले माह राशन सामग्री नहीं दी गई थी और इस माह भी 70 बच्चों का पोषाहार नहीं दिया गया। इस कारण वितरण में देरी हुई। खराब पोषाहार सामग्री की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें