फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शमशान घाट का ऐसा हाल, बारिश से बुझती रही चिता, तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार; ट्राॅली के नीचे छिपे लोग

Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 05:09 PM IST

मथुरा नगर निगम के सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर-3 में महिला के अंतिम संस्कार में परिजन और स्थानीय लोगों को काफी पापड़ बेलने पड़े। शमशान घाट पर अव्यवस्थाओं के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश में तिरपाल लगाकर महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा।नौगांव स्थित 28 वर्षीय महिला संगीता की मंगलवार को मृत्यु हो गई। परिजन महिला के शव को लेकर शमशान घाट पहुंचे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। शमशान घाट पर टीनशेड की व्यवस्था न होने के कारण घरवालों को खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर महिला के शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इससे परिजन और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि अंतिम संस्कार के दौरान तेज बारिश में लोग भीगते रहे। हालात ऐसे बन गए कि कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे छिपकर बारिश से बचने को मजबूर हो गए। बारिश के चलते चिता की आग भी कई बार बुझ गई, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बार-बार बाधित हुई। परिजन को बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा और फिर दोबारा चिता को जलाकर अंतिम संस्कार पूरा करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें