मथुरा के सौंख में बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शुभारंभ प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने किया। गुब्बारा फोड़ में अथर्व प्रथम, तिलक राज द्वितीय, वाणी तृतीय स्थान पर रही। केला दौड़ में तेजस प्रथम, नीता द्वितीय, मानव तृतीय रहे। जलेबी दौड़ में राज प्रथम, दीपक द्वितीय, नितेश तृतीय स्थान पर रहा। बालक बाल्टी दौड़ में कुलदीप प्रथम, विकास द्वितीय, कुनाल तृतीय स्थान पर रहे। नींबू दौड़ में दृश्य प्रथम, देवांक द्वितीय, यतिन तृतीय रहे। थ्री लेग दौड़ में तनुज व दीपांशु प्रथम, विहान व सुमित द्वितीय, संदीप व खेमेंद्र तृतीय पर रहे। बालिका बाल्टी दौड़ में आराध्या प्रथम, तनु द्वितीय, खुशी तृतीय रही। नींबू दौड़ में प्रंशी प्रथम, आराध्या द्वितीय, दीक्षा तृतीय रही। शेक दौड़ में आराध्या प्रथम, वानी द्वितीय, राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुई धागा दौड़ में राधिका प्रथम, कनिष्का द्वितीय, रितिका तृतीय रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधान देवाशीष सेन, रामबाबू, कॉर्डिनेटर विपिन सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, रोहताश, चंद्रेश, गोविंद सिंह, राकेश रहेजा आदि उपस्थित रहे।