फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में दानघाटी मंदिर के पास दुकान में लगी आग, सिलिंडर से लपटें उठती देख मच गई अफरातफरी

अरुन पाराशर Updated Mon, 19 Jan 2026 07:31 PM IST

मथुरा के गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के समीप थाने के सामने भगवान दास सैनी की श्रीगिरिराजजी परांठे वाले के नाम से दुकान है। सोमवार को शाम करीब पांच बजे अचानक दुकान में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। भीड़भाड़ वाले व्यस्ततम एरिया में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी भगवत सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। लोगों का आवागमन बंद कराकर आग बुझाने में जुट गए। सीओ और थाना प्रभारी खुद जलते सिलिंडर के पास गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें