फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के छाता में अवैध मीट बिक्री पर प्रशासन का एक्शन, एक दुकान कराई बंद

Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 04:39 PM IST

मथुरा के छाता कस्बे में शनिवार को प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता, नायब तहसीलदार शिव शंकर और फूड विभाग के हेड धीरेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने ओल्ड सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि किसी भी दुकानदार के पास वैध लाइसेंस नहीं था और स्वच्छता मानकों की अनदेखी की जा रही थी। टीम ने तत्काल प्रभाव से एक अवैध दुकान को बंद कराया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत मीट बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें