फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम

अरुन पाराशर Updated Mon, 26 Jan 2026 09:15 PM IST

मैनपुरी के बेवर कस्बा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम रही। जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की धूम रही। अमर शहीद इंटर कालेज, आदर्श जनता इंटर कालेज व राष्ट्रीय सर्वोदय इंटर कालेज में छात्र व छात्राओं ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा जताते हुए देश को आगे बढ़ाने की शपथ ली। देशभक्ति कार्यक्रम के साथ साथ रंगोली की छटा देखने लायक थी। अमर शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवराज सिंह एवं प्रवंधक पंकज सिंह चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिल देकर सम्मानित किया। जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एके दुबे ने ध्वजारोहण कर छात्र छात्राओं को संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा बनाए रखने की अपील की। राष्ट्रीय सर्वोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ह्रदयनाथ यादव ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें