सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में शनिवार को सुबह लगभग 7:50 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय इमरजेंसी में तैनात डॉ. फुरकान ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।